रांची
रांची रेलवे स्टेशन से आज अमरनाथ तीर्थयात्रियों का एक जत्था रवाना हुआ। यात्रियों की अगुवाई मनोज कुमार जायसवाल ने की। तीर्थ यात्रियों के इस जत्था को रांची महानगर के मंत्री शुभम कुमार जायसवाल ने टीका लगाकर और अंग वस्त्र दे कर रांची से रवाना किया। इस दौरान शहर के कई गणमान्य लोग रेलवे स्टेशन पर मौजूद थे। तीर्थ यात्रियों ने कहा कि वे बाबा अमरनाथ के भक्त हैं। वे भगवान भोले से झारखंड के उत्थान, खुशहाली और विकास के लिए आशीर्वाद मांगेंगे।

ये है पूरा कार्यक्रम
तीर्थयात्रियों ने बताया कि यात्रा रांची से जम्मू जाएगी। जम्मू में ठहराव के बाद मां वैष्णोदेवी के दर्शन करेंगे और उसके बाद 29 को पहला जत्था अमरनाथ में पूजा के लिए जायेगा। 1 जुलाई को सभी लोग बाबा का दर्शन करते हुए श्रीनगर खीर भवानी से वापस जम्मू आकर रघुनाथ मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे। इसके बाद अमृतसर से रांची वापस आ जायेंगे। वापस आने के बाद पूजा अर्चना करने के लिए देवघर जाएंगे।

ये हैं तीर्थ यात्रियों के नाम
आज अमरनाथ के लिए रवाना होने वाले तीर्थ यात्रियों में मनोज जायसवाल, अरविंद शर्मा, निरंजन किशोर, मनोज साहू, संजय साहू, रवि जायसवाल, शैलेश जायसवाल, अजीत मालाकर, हर्षित जयसवाल, पीयूष जायसवाल, सीमा देवी, इन्दु देवी और ख़ुशी जायसवाल आदि के नाम हैं।
